ब्रेकिंग न्यूज़

रूस। मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, सेना की वर्दी में 5 बंदूकधारियों ने मॉल में की अंधाधुंध फायरिंग, ग्रेनेड भी फेंका, 40 की मौत, 140 से ज्यादा घायल

रूस की राजधानी मॉस्को से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के एक शॉपिंग मॉल में आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि वर्दी पहने हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई है जबकि 140 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हमलावरों की संख्या पांच बताई जा रही है. गोलीबारी के बाद मॉल में अफरा तफरी मच गई।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, हमलावर सेनी की वर्दी में थे. हमलावरों ने क्रोकस सिटी हॉल पर ग्रेनेड भी फेंका, जिससे मॉल में भयंकर आग लग गई।

मॉल में अभी भी सैंकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन का काम शुरू हो गया है. रशियन रेस्क्यू सर्विस ने क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट वेन्यू के बेसमेंट से करीब 100 लोगों को बाहर निकाला है।

कॉन्सर्ट हॉल में दूसरा विस्फोट

बताया जा रहा है हमले में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कॉन्सर्ट हॉल में दूसरा विस्फोट भी हुआ है. आतंकी हमले के बाद रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) एक्शन में आ गई है।

एफएसबी ने कहा कि वह इस हमले के संबंध में सभी आवश्यक उपाय कर रही है. रूसी लोकपाल तात्याना मोस्काल्कोवा ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.