ब्रेकिंग न्यूज़

शादी की खुशिया बदली मातम में,बेटी की डोली उठने से पहले पिता का हार्टअटैक से निधन

लालकुआं : बेटी की डोली उठने से पहले एक पिता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, परिवार ने इस दुख की घड़ी में बेटी का बिना शोर शराबे के विवाह करने का निर्णय लिया है।

वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर में बरसों से निवास करने वाले एवं वार्ड नंबर 4 में स्थित कोतवाली चौराहे पर ठेला लगाकर अपनी एवं अपने परिवार की आजीविका चलाने वाले अनिरुद्ध कुमार उर्फ अमरुदा की गुरुवार 12 दिसंबर को बेटी की शादी है, जिसकी बारात शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से आने वाली है।

सारी तैयारियां पूर्ण करते हुए अपने परिवार को लालकुआं नगर के एनडी तिवारी बैंकट हॉल में शिफ्ट करने के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई।

आननफानन में परिवार वाले पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सुशील तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया जहां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

वही विवाह समारोह से ठीक 24 घंटे पहले अनिरुद्ध की मौत से पूरा परिवार में कोहराम मचा हुआ है, विवाह की सारी खुशियां अचानक मातम में बदल गई।

बुधवार की देर शाम नगर के मुक्तिधाम शमशान घाट में अंतिम संस्कार करने के पश्चात परिजनों ने निर्णय लिया कि अब गमगीन माहौल में ही बेटी का विवाह कर उसे विदा कर देंगे, क्योंकि परिवार ने उक्त विवाह की तैयारी में अपना सब कुछ लगा दिया है।

इसलिए बिना शोर शराबे के बेटी की शादी करने का परिवार में बेमन से निर्णय लिया है। अनिरुद्ध के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बड़ी बेटियों का पूर्व में ही विवाह हो चुका है, जबकि तीसरी बेटी का आज विवाह हो रहा है, तथा दो बेटे बालिग हैं, और मजदूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन आज: भद्रा रहित मुहूर्त में बांधें राखी, जानें शुभ समय और पूजा की पूरी विधि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.