ब्रेकिंग न्यूज़

दुखद : नैनीताल के तल्लीताल निवासी मनमोहन सामंत की बाइक सहित गहरी खाई  गिरकर  मौत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल निवासी एक कारोबारी हल्द्वानी से नैनीताल को आते समय बाइक समेत खाई में गिर गए। खाई में गिरने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार तल्लीताल गायत्री निवास नैनीताल निवासी मनमोहन सामंत किसी काम से हल्द्वानी गए थे।

हल्द्वानी से वापसी के दौरान वह बल्दियाखान हनुमान मंदिर से पहले उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। गहरी खाई में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनको गिरता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया। लगभग एक घण्टे रेस्क्यू कर 60 फ़ीट गहरी खाई से घायल को निकाला।

एसओ रमेश बोरा ने बताया कि घायल को खाई से निकाल कर। उनके परिजनों को सूचना देकर हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है ।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में नशीले जंगली पौधे की सब्जी खाने से 8 लोग बीमार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.