ओखलकांडा विकासखंड के दुरस्थ गांव डालकन्या में रात को बन्द कमरे में अँगीठी के धुएं से नंद व भाभी की मौत 

भीमताल/ओखलकांडा। ओखल कांडा ब्लॉक की दुरुस्त ग्राम सभा डालकन्या के पनखाल तोक में बुधवार की रात एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी।दुःखद : यहां बन्द कमरे में अँगीठी के धुएं से नंद-भाभी मौत

इस घटना का कारण बताया जा रहा है कि शंकर राम आर्या के पुत्र गिरीश आर्या की 26 वर्षीय पत्नी बिश्नी देवी और 14 वर्षीय बेटी ममता रात क़रीब 8 बजे अलग कमरे में सोने गए थे ठंड से बचने के के लिए उन्होंने कमरे अँगीठी में आग जला रखी थी।

कमरे में हवा की आने जाने के लिए खिड़की नहीं थी कमरा बन्द होने के कारण धुंआ कमरे से बाहर पास नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि घटना की पिछली रात उनके घर में जागर थी अगले दिन कामकाज कर रात 9 बजे बिश्नी देवी और ममता कमरे में सोने चले गए।

बिश्नी देवी की 1 वर्षीय बेटी है बताया जा रहा की बिश्नी देवी की 1 वर्षीय बेटी उस दिन अपने दादा शंकर राम आर्या के पास सोयी थी, बुधवार करीब रात 10 बजे बच्ची को भूख़ लगी तो वह रोने लगी और उसके दादा उसे दूध पिलाने अपनी बहू बिश्नी देवी के कमरे में गये।

दरवाज़ा खटखटाने के बाद अंदर से कोई ज़बाब न मिलने पर उन्होंने दरवाज़ा जैसे तैसे खोला।

अंदर गए तो देखा बन्द कमरे में अँगीठी में आग जल रही थी। बहू बिश्नी देवी और बेटी ममता का धुँए से दम घुट चुका था ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.