ब्रेकिंग न्यूज़
मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का मामला : अधिवक्ता समेत पांच पर मुकदमाउत्तराखंड में शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया, साथियों संग नकदी-सामान लेकर भागने का आरोप; पांच आरोपी गिरफ्तारहल्द्वानी में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में 4 युवक गिरफ्तार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकतसड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

नाई की दुकान चलाने वाले साजिद व जावेद को पड़ोसी महिला द्वारा ₹5000 देने व चाय पिलाना पड़ा भारी, महिला के दो मासूम बच्चों की हत्या

साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जावेद की तलाश जारी 

बदायूं में दो मासूमों की हत्या के मामले में एक आरोपी को ढेर करने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने पहले और मुख्य आरोपी साजिद का वारदात के करीब दो घंटे बाद शेखूपुर के जंगलों में एनकाउंटर कर दिया था।

पुलिस की FIR में साजिद के भाई जावेद का भी नाम है, जो अब तक फरार है. जावेद की तलाश में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।

बदायूं हत्याकांड से पूरा देश सन्न है। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक जल्लाद का तो ऑन द स्पॉट एनकाउंटर कर दिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

जावेद को ढूंढने के लिए ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं. जावेद पर 25 हज़ार का इनाम घोषित हो चुका है. मतलब साफ़ है कि आज नहीं तो कल, बहुत जल्द जावेद या सलाखों के पीछे होगा या ढाई फुट ज़मीन के नीचे।

हत्याकांड के आरोपी साजिद और जावेद की मां ने क्या कहा?

साजिद औऱ जावेद की मां नाजरीन का कहना है कि साजिद ने ही अकेले पूरे घटना को अंजाम दिया. मेरे छोटे बेटे जावेद का इस वारदात से कोई लेनादेना नहीं है. वो बेकसूर है।

नाजरीन ने बताया कि उसके (जावेद) पाrस किसी का फोन आया था कि तेरे भाई (साजिद) की लड़ाई हो गई है। लेकिन जब जावेद को हत्याकांड के बारे में पता लगा, तो वो भाग गया।

नाजरीन ने बताया कि साजिद घर से सुबह 7 बजे निकल जाता था और रोज शाम को 9 से 10 बजे तक वापस आ जाता था. लेकिन पुलिस वालों से पता चला कि उसने 2 बच्चों की हत्या की है, उसने जैसा किया, उसके साथ ठीक हुआ।

साजिद-जावेद के पिता-चाचा से पूछताछ में जुटी पुलिस

दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने आरोपियों के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है. घटना के कारणों के संबंध में अब तक खाली हाथ रहनेवाली पुलिस जावेद-साजिद के पिता और चाचा से लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि, अभी तक कुछ ठोस वजह निकलकर सामने नहीं आया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पदोन्नति के बाद टिहरी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.