ब्रेकिंग न्यूज़

साजिद और जावेद ने मेरे भाइयों को मार डाला, 10 साल का पीयूष दे रहा गवाही

पड़ोस में नाई का काम करने वाले हैं साजिद और जावेद

बदायूं। साजिद और जावेद ने बदायूं में जिस तरह दो मासूम बच्चों आयुष और अहान का कत्ल किया, उससे हर कोई सन्न है।

इस घटना को लेकर अब तक पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन हत्याकांड की वजह सामने नहीं आई है। दो मासूम बच्चों से पड़ोस के नाई को क्या दिक्कत थी, यह किसी की भी समझ से परे है।

इस पूरे हत्याकांड का यदि कोई गवाह है तो वह है, दोनों मृतक बच्चों का मझला भाई पीयूष। महज 10 साल का इस हत्याकांड की जानकारी दे रहा है। यही नहीं उसकी हिम्मत की भी दाद देनी होगी कि उसने खुद को इन हत्यारों से बचाया भी और फिर पूरे परिवार को इस मामले की जानकारी दी।

वहीं मारे गए बच्चों की मां संगीता ने मीडिया के सवालों पर कहा कि इन लोगों ने कहा कि पार्लर दिखा दो। मैंने भाभी का पार्लर नहीं देखा है। इसके बाद ये लोग ऊपर गए और इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

एफआईआर के अनुसार कत्ल के बाद साजिद और जावेद के हाथ में खून से सने चाकू थे। जाते हुए साजिद यह कहते हुए गया कि आज हमारा काम पूरा हो गया है।

बुलडोजर ऐक्शन की भी उठ रही मांग, जावेद का भी हो एनकाउंटर

बदायूं की जिस बाबा कॉलोनी में यह दोहरा हत्याकांड हुआ है, वहां लोग बेहद गुस्से में हैं। मंगलवार रात को को जोरदार प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

इस मामले को लेकर पड़ोस के लोग तो बुलडोजर ऐक्शन की भी मांग कर रहे हैं। पड़ोस के एक शख्स ने कहा कि आखिर यह अपराधी किस लिए घर तक आया। यह जानने की जरूरत है। वह घर आ भी गया तो हत्या कैसे कर दी।

उन्होंने कहा कि हमारी तो मांग है कि इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों का भी एनकाउंटर किया जाए। इसके अलावा उनके घरों पर बुलडोजर भी चलाए जाएं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फर्जी स्थानीय प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, नगर पंचायत चेयरमैन समेत चार हिरासत में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.