ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के बारापत्थर गुलदार के जोड़े की अठखेलियाँ करते हुए का दृश्य सी सी टी वी में कैद हुआ है ।

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बारापत्थर में नगर पालिका की लेकब्रिज चुंगी के पास देर रात में गुलदार के जोड़े की अठखेलियाँ करते हुए का दृश्य सी सी टी वी में कैद हुआ है ।
रात लेक ब्रिज टोल टैक्स में डियूटी से रहे पालिका कर्मियों ने गुलदार के जोड़े को खेलते व गुर्राने की सुनी। जिसके बाद उन्होंने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। सीसीटीवी में गुलदार का यह जोड़ा पॉलिटेक्निक/ हांडी बांडी की ओर जाते हुए दिख रहा है।

वही बारह पत्थर डियूटी में तैनात शाकिर अली का कहना है कि रात लगभग 1 बजे जब वे ड्यूटी कर रहे थे तो उन्हें दूर से जानवर आते दिखाई जब वे करीब आने लगे तो वे और उनका साथी टोल टैक्स बूथ के अंदर धुस गए और खिड़की दरवाजा बंद कर चुपचाप बैठ गए।
बारापत्थर में आए दिन गुलदार दिखने से दहशत है..रात होते ही ये टोल टैक्स के आसपास गुलदार का जोड़ रोजाना दिख रहा है जिससे पालिकाकर्मचारियों के साथ लोगों के लिये खतरा बन रहा है।

ये गुलदार चुंगी के आसपास ही घूम रहे हैं..आपको बतादें कि इसी चुंगी से देश भर के लोग रात में भी निकलते हैं जिसके चलते टूरिस्ट के लिये भी ये खतरा बन रहे हैं।

हांलाकि इन गुलदारों को पकड़ने की मांग की जा रही है जिससे गुलदारों का भय कम हो सके..वहीं टोल टैक्स कर्मचारी भी इन गुलदारों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.