नैनीताल। शहर में पुलिस की सख्ती के बावजूद यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं थम रहा। पुलिस ने तल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी चला रहे नाबालिग को पकड़ा। स्कूटी सीज कर नाबालिग के पिता पर 33 हजार की चालानी कार्रवाई की गई है।

एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि कुछ समय से तल्लीताल पछाड़ी बाजार क्षेत्र में एक किशोर द्वारा तेज गति में दोपहिया वाहन दौड़ाए जाने की सूचना मिल रही थी। कई दिनों से किशोर पुलिस को चकमा दे रहा था।

सोमवार शाम थाने से कुछ दूरी पर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी चलाते हुए नाबालिग को पकड़ लिया। जिसके पास न तो हेलमेट मिला और 14 वर्षीय होने के कारण लाइसेंस भी नहीं था।

उन्होंने बताया कि स्कूटी सीज करने के साथ ही स्कूटी स्वामी अभिषेक आर्या के विरुद्ध 33 हजार की चालानी कार्रवाई की गई है। नाबालिग के वाहन चलाने, बिना हेलमेट समेत एमवी एक्ट की अन्य धारा लगाई गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में चरस तस्करी का भंडाफोड़: दो ग्राम प्रधान और एक पूर्व प्रधान समेत पांच गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.