ब्रेकिंग न्यूज़

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय, तल्ला सल्ट, अल्मोड़ा की रेड क्रॉस यूनिट द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द जी के विचार विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० चन्द्रा गोस्वामी ने कहा कि स्वामी जी ने बहुत ही अल्पायु में सम्पूर्ण विश्व के सम्मुख भारतीय वेद वेदाङ्ग की अमिट छाप को स्थापित किया, स्वामी जी जिस सिद्धान्त को अधीत करते थे।

 उसे अपने जीवन में धारण अवश्य ही धारित करते थे, जिसका अनुसरण हम सभी को भी करना चाहिए।

हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ० गिरीश चन्द्र व डॉ० गरिमा पाण्डेय ने स्वामी जी के विचारों पर चर्चा की तथा सभी को स्वामी जी के विचारों पर चिन्तन, मनन व धारण हेतु अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ० निधि गोस्वामी व समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सञ्चालन संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ० अंकित मनोड़ी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी शोधार्थियों को प्रो. ललित तिवारी ने दिए कंप्यूटर रिसर्च और बौद्धिक संपदा अधिकार पर महत्वपूर्ण व्याख्यान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.