ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थाननैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा

छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर विवाद,दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडों, हिंसक झड़प के दौरान उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के एक छात्र की  हत्या

देहरादून।  देहरादून से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के एक छात्र की हिंसक झड़प के दौरान हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान दिव्यांशु जटराणा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी था और देहरादून में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, घटना 23 मार्च की रात केहरी गांव, प्रेमनगर में हुई, जहां छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि दिव्यांशु ‘बावा की रसोई’ नामक ढाबे पर खाना खाने गया था, जहां पहले से मौजूद दूसरे गुट के छात्रों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद कई छात्रों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने एम्बुलेंस खराब होने पर अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या, दंगा और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल और शिवम शर्मा के रूप में हुई है, जो प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे।

पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्ध छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा: पत्नी से संबंध के शक में अमन की गला घोंटकर हत्या का आरोप, निक्की उर्फ नाटी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.