नैनीताल राजकीय पॉलिटेक्निक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। राजकीय पालीटेक्निक नैनीताल के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के समापन एवं अंतिम दिन स्वयंसेवियो ने दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ की।

विशेष शिविर का समापन विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्री ए० के० एस०गौड़ द्वारा किया गया।आज के बौद्धिक सत्र मे स्वयंसेवियो ने शिविर मे अपने अपने अनुभव सांझा किए तथा जनसमुदाय के हित से जुड़े कार्यक्रमों मे अधिक से अधिक संख्या मे जुड़ने का प्रण भी लिया।

शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात् कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवियों को नवाचार कार्यों को करने तथा समाज सेवा से जुड़े रहने तथा  रजनीश भूटानी द्वारा भविष्य मे भी अनुशासन मे रहते हुए सफल शिविर आयोजन करने हेतु प्रेरित किया गया।अंत में  रंजना रावत द्वारा शिविर के समापन की घोषणा की गई।

कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज वर्मा, श्रीमती रंजना रावत, कविता नेगी द्वारा किया गया।इस दौरान 150 स्वयंसेवियो के साथ राधिका जी भी उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में SIR के बाद चलाए गए 27 दिन के विशेष अभियान से जुड़े 1.19 लाख नए मतदाता, अभी नाम शामिल कराने का मौका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.