भवाली। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ नैनीताल में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 इस अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

जिसमें सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में जय हो कुमाऊं जय हो गढ़वाला गीत पर कु नेहा ,रोशनी ने प्रथम जबकि पायल, संध्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

पायल ने विशेष पुरस्कार प्राप्त किया।

 एकल नृत्य में कु निशा प्रथम, ममता नैनवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

 एकल गायन प्रतियोगिता में कु नेहा प्रथम कु निषा कुंवर द्वितीय और 

 कु पायल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

उत्तराखंड मातृभूमि शत-शत 

 अभिनंदन समूह गायन में गरिमा दीपशिखा ,कमल, सारांश ,नीलम, निशा ,रोशनी ने जमकर तालियां बटोरी । 

इससे पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ माया शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश

 किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जिसकी विकास गाथा को पूरा राष्ट्र देख रहा है और सीख रहा है ।उत्तराखंड की सहजता, प्राकृतिक वातावरण अनुकरणीय है।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ संध्या गडकोटी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मला रावत ने किया ।बेणु पाकौ बारहमासा गीत पर डॉ हरीश चन्द्र जोशी ने समा बान्धा।

 इस अवसर पर डॉक्टर नीमा पंत,  तनुजा जोशी , कविंद्र प्रसाद,  हिमांशु बिष्ट,  दीप्ति,  कमलेश , गणेश बिष्ट ,

  कुंदन गोस्वामी,  प्रेम भारती उपस्थित रहे।

 छात्र-छात्राओं में संध्या, बबीता, यमुना ,ममता ,सिमरन ,हिमानी, राधा ,गौरव ,प्रियांशु ,कमल, गौरव, सारांश ,अमित ,रेखा, दीपशिखा ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  Breaking news : नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर गूंजे धमाके; चालक ने कूदकर बचाई जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.