ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

झपटमारी की घटना का सफल अनावरण, घटना को अन्जाम देने वाले 2 अभियुक्तों को हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा

गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व का भी है आपराधिक इतिहास

➡️ नशे की लत में युवा कर रहे हैं अपराध ।

जन-जन को जागरूक होने की जरूरत – एसएसपी नैनीताल

हल्द्वानी। ललित सिंह भण्डारी पुत्र स्व0 दरपान सिंह भण्डारी उम्र – 61 वर्ष निवासी ग्राम – ढूनामानी थाना- मुनस्यारी जिला पिथौरागढ द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर दी गयी कि दिनांक 30/10/2025 को जम्मू से पिथौरागढ के लिये जा रहा था,जब मैं रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी पर उतरकर समय लगभग प्रातः 6:30 नैनीताल तिराहे के पास जा रहा था तो अचानक 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरी जेब से मोबाइल और 25000 रू. छीनकर भाग गये।  

      उक्त के संबंध में थाना हल्द्वानी पर एफआईआर नं0 367/2025 धारा 3(5)/304 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया ।

      लूटपाट की उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु  मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए  मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को निर्देशित किया , 

अमर चन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। 

   पुलिस टीम रामलीला ग्राउण्ड हल्द्वानी के अन्दर मंच के पीछे सीढ़ियों के पास से 2 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना हुआ माल बरामद किया गया । 

     गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी है ,जिनका पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।

जिसमें पूर्व में लूट, एनडीपीएस और अवैध शस्त्र जैसे गंभीर अपराध उक्त अभियुक्त गण के विरुद्ध दर्ज है। 

     पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि वे नशे की जद में जाने के कारण अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपराध करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1- आकाश कुमार पुत्र स्व0 विरेन्द्र कुमार निवासी कालिका कालोनी चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 28 वर्ष

2- अजीम अली पुत्र स्व0 नवाब अली निवासी गोलागेट वार्ड न0 14 टनकपुर रोड जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 27 वर्ष।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु ₹500 का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शन

You missed

error: Content is protected !!