ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस कप्तान मीणा के कुशल नेतृत्व का असर

“ऑपरेशन रोमियों” अभियान की धड़-पकड़ है जारी

कैफे एवं रेस्टोरेंट में अवैध रूप से नशीले पदार्थ पीने-पिलाने में 7 गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 29 लोगों पर हुई कार्यवाही

कैफे एवं रेस्टोरेंट में अवैध रूप से चरस/शराब पीने-पिलाने, नशीले इंजेक्शन एवं सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 29 लोगों पर हुई कार्यवाही

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा महिला सुरक्षा हेतु चलाए गए “ऑपरेशन रोमियो” एवं “नशे के विरुद्ध होटल, ढाबों में चलाए गए अभियान” के अंतर्गत लगातार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत मनचलों, नशाखोरी करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करने वालों पर जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक कार्यवाही की गई है।
थाना प्रभारियों द्वारा होटल, ढाबा, कैफे और सार्वजनिक स्थानों चेकिंग अभियान के दौरान द कैफे क्रिस्टल में लोगों को चरस पीने देने पर मौके से 04 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, काठगोदाम के कुमाऊनी रसोईया रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने पर रेस्टोरेंट संचालक के कब्जे से शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही, जिले में सट्टा, नशीले इंजेक्शन और अन्य नशीले पदार्थ बेचने में संलिप्त 7 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

काठगोदाम पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को 119 पव्वे शराब के साथ किया गिरफ्तार

दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान दिनांक 12.12.2024 को कुमाऊनी रसोई रेस्टोरेंट बसुरिया लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने पर रेस्टोरेंट संचालक को कुल 119 पव्वे देशी व अंग्रेजी के बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर FIR NO-130/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
कुंदन सिंह मेहरा पुत्र जसवंत सिंह मेहरा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मंगचौड़ा रानीखेत जिला अल्मोड़ा।

बरामदगी माल-
1- ROYAL STAG WHISKY – 18 पव्वे
2- OLD MONK RUM – 62 पव्वे
3- देशी गुलाब- 39 पव्वे
कुल 119 पव्वे देशी अंग्रेज़ी

कोतवाली लालकुंआ

नशीले इंजेक्शन एवं अवैध शराब बरामद

दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर से एक युवक के कब्जे से नशीले इंजेक्शन क्रमशः 19 अद्द Buprenorphine Injection – 2 ML व 19 अद्द Avil INJECTION (Pheniremine Maleat-10 ml जो कि मो0सा0 पैशन प्रो नं0 UK04AM7136 में अवैध रुप से परिवहन* कर ले जा रहा था, को गिरफ्तार कर कोतवाली में नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 230/24 धारा 8/22/60 एनडीपीएस अधि0 बनाम धीरज कश्यप उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तारी-
धीरज कश्यप पुत्र रक्षपाल निवासी उजालानगर शाकिर कबाड़ी के पास थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र- 28 वर्ष

बरामदगी- कुल 38 नशीले इंजेक्शन

लालकुंआ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान इमलीघाट से 20 लीटर कच्चीशराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम FIR N0- 231/24 धारा 60(1)आबकारी अधि0 बनाम गुरुचरन सिंह उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
गुरुचरन सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी धौराड़ाम नजीबाबाद थाना किच्छा उम्र- 42 वर्ष

कोतवाली रामनगर-

प्रभारी निरीक्षक  अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कालू सिद्ध मंदिर के पास एक व्यक्ति बालम सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी कालू सिद्ध मंदिर रामनगर के कब्जे से 110 पाउच कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। कुत्ते के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

2- मधुबन भंडार के पास चैकिंग के दौरान धर्मेंद्र पुत्र गणेश लाल निवासी ग्राम मझरा पीरुमदारा रामनगर के कब्जे से 70 पाउच कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम पंजीकृत आवश्यक कार्रवाई की गई है।

थाना मुखानी-

कैफे चैकिग में 1 गिरफ्तार

थानाध्यक्ष श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौरान होटल ढाबा चेकिंग थे कैफे क्रिस्टल को चैक किए जाने पर राहुल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह कामर निवासी निशांत बिहार वार्ड नंबर 4 मुखानी के कब्जे से 04 ग्राम चरस बरामद किया गया। उक्त को गिरफ्तार कर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की गई है।

थाना बनभूलपुरा-

सट्टे की खाई-बाडी में गिरफ्तार

नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में चैंकिंग के दौरान मोहम्मद शाहरुख पुत्र लड्डन 28 वर्ष निवासी जवाहर नगर बनभूलपुरा को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए तथा मौके से 1230 रुपए बरामद कर गिरफ्तार किया गया है थाने में 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.