फर्ज के साथ साथ नैनीताल पुलिस ने मानव धर्म भी निभाया

खोई हुई खुशियां लौटाई और 3 परिवारों को फिर से मिलाया

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों और मामलों में शीघ्र जॉच कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र के दौरान एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों डॉ0 युवराज पन्त, मनोचिकित्सक/काउंसलर, बहादुर सिंह बिष्ट,संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड (से0नि0), डॉ0 प्रभा पंत (शिक्षाविद) प्रो0 एवं विभागाध्यक्ष एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, राम सिंह बसेड़ा(अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियन हल्द्वानी, के समक्ष उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा कुल 4 प्रकरणों को रखा गया।
सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग में उपस्थित हुए तथा प्रकरणों को भली-भांति सुना गया।

काउंसलिंग के माध्यम से 3 मामलों में दोनों पक्षों को भली-भांति समझा कर काउंसलिंग कर उनका राजीनामा करवाया गया, तथा 1 मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

नैनीताल पुलिस जन सुरक्षा के साथ सामाजिक मामलों में भी संवेदनशील है, कर्तव्यों के अलावा जनहित के लिए भी प्रयासरत है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.