नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का चैकिंग अभियान जारी

काली फ़िल्म ने दिलाया चालान और ओवरलोडिंग ने पहुंचाया सीजिंग तक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

अभियान के तहत अलग-अलग थाना/चौकियों पर टीमों द्वारा चेकिंग करते हुए निम्न कार्यवाहियां की गईं।

236 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही
17 वाहन सीज
10 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त
₹82,400 का संयोजन शुल्क जमा करवाया गया

वाहनों में काली फ़िल्म लगाने वालों पर भी सख्तीं

यातायात निरीक्षक महेश चंद भवाली द्वारा चेकिंग के दौरान 04 वाहनों से काली फ़िल्म हटवाई गई व चालान किया गया।

गर्जिया चौकी प्रभारी श्री गगनदीप द्वारा 1 थार वाहन की विंडो से काली फ़िल्म हटवाकर चालान किया गया।

तल्लीताल थानाध्यक्ष  रमेश बोरा द्वारा एक कार जिसमें चालक खालिद पुत्र वाहिद निवासी बनभूलपुरा द्वारा 9 सवारियां क्षमता से अधिक बैठा कर ले जा रहा था रोक कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार को सीज किया गया।

नैनीताल पुलिस की जनता से अपील-

सभी यातायात नियमों का पालन करें। सड़क पर अनुशासन ही जीवन की सुरक्षा है। वाहन में काली फिल्म लगाना क़ानूनन अपराध है — ऐसा करने से बचें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.