बीडी पांडे अस्पताल की तीन मंजिला बिल्डिंग में लिफ्ट का सफल ट्रायल

जल्द ही मरिजों को मिलने लगेगा लिफ्ट का लाभ 

नैनीताल। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में बीते दो साल से चल रहा लिफ्ट का काम आख़िरकार पूरा हो चुका है।

बुधवार को पीएमएस ने ठेकेदार के साथ लिफ्ट का ट्रायल किया। जल्द ही मरीजों को लिफ्ट का लाभ मिल पाएगा। 

बतादें कि बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीज उपचार ये लिए आते हैं। कई मरीज, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल की लैब, आई ओटी, फिजियो थेरेपी वार्ड व आइसोलेशन वार्ड तक जाने में सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इन दिक्कतों को देखते हुए बीडी पांडे अस्पताल में 27 लाख की लागत से दो वर्ष पूर्व लिफ्ट स्थापित करने का काम शुरू किया था। लिफ्ट स्थापित करने के लिए सिविल कार्य व बिजली का काम पूरा हो चुका था।

वहीं तीन मंजिला बिल्डंग में लिफ्ट की मशीनरी लगाई जा चुकी थी। लेकिन कई महिनों तक काम रूकने के कारण लिफ्ट लगने का कार्य पूरा नहीं हो पाया था।

लेकिन बीते दिनों अस्पताल प्रबंधन के सख्त होने के बाद ठेकेदार की ओर से रुका काम पूरा कर लिया गया है।

काम पूरा करने के बाद बुधवार को अस्पताल के पीएमएस ने ठेकेदार के साथ लिफ्ट का ट्रायल लिया जो सफल रहा। 

 बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया लिफ्ट का काम पूरा कर लिया गया है। 

दो दिन लिफ्ट का सफल ट्रायल ले लिया गया है। लिफ्ट से 13 लोग आवाजाही कर सकते हैं। बताया कि जल्द ही मरीज लिफ्ट का लाभ ले पाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.