ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। परीक्षा एक उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित परीक्षा पर चर्चा में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल के प्रवक्ता डॉ. ज्योतिर्मय मिश्रा एवं डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा को तनाव नहीं बल्कि उत्सव के रूप में लेने की सलाह दी।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और सभी विषयों के प्रश्नों को बार-बार लिखकर याद करने की उपयोगिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में निर्भय होकर और तनावमुक्त मानसिकता के साथ शामिल होना चाहिए, जिससे प्रदर्शन बेहतर होता है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्रों को आत्मविश्वास बनाए रखने, सकारात्मक सोच अपनाने और परीक्षा के दिनों में संतुलित दिनचर्या रखने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि भय और दबाव से मुक्त होकर दिया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  द्वारा दोनों विशेषज्ञ वक्ताओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर बाल सखा प्रकोष्ठ प्रभारी नवीन चंद्र तिवारी ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.