हल्द्वानी से 40 खिलाड़ियों का दल दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गया है।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नेशनल कराटे फेडरेशन और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में राज्य से 40 खिलाड़ियों का दाल कराटे फेडरेशन के महासचिव महेंद्र सिंह भाकुनी के नेतृत्व में रवाना हो गया है।

दिल्ली रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ मेडल जीतने का भरोसा दिलाया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.