ब्रेकिंग न्यूज़

Useदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दूसरी तरफ IPL-2024 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 

आज राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मंडला और शहडोल में चुनावी सभाएं की। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनसभा की।

इसके अलावा देश-दुनिया से जुड़ी खबरों, घटनाक्रमों और कार्यक्रमों के अपडेट जानने के लिए बने रहिए Nainital News24 के साथ…

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान सोमवार शाम उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। जिसके चलते वह शहडोल, से उड़ान नहीं भर सके। बताया जा रहा है कि फ्यूल की कमी और तकनीकी दिक्कतों से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी तेल की व्यवस्था करने में जुटे हैं। फिलहाल राहुल गांधी हैलीपैड से होटल चले गए हैं। वह सड़क मार्ग से जबलपुर जा सकते हैं।

चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC नेताओं और पुलिस में झड़प

दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC नेता धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच वहां बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल भी पहुंच गया है। प्रदर्शन उग्र होते देख मौके पर मौजूद पुलिसबल और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प हुई।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दोनों को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में ECIR और FIR को देखने से पता चलता है कि कोई विधेय अपराध नहीं हुए हैं और जब कोई आपराधिक धनराशि ही नहीं है तो मनी लॉन्ड्रिंग का मामला ही नहीं बनता।

जांच एजेंसी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में शराब व्यापार में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। 2019-22 में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक काले धन की कमाई हुई। मामला 2022 में दिल्ली की एक अदालत में दायर आयकर विभाग की चार्जशीट से उपजा है। छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप हैं कि CSMCL (शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य निकाय) से शराब खरीदने के दौरान रिश्वतखोरी हुई। राज्य में डिस्टिलर्स से रिश्वत ली गई और देशी शराब को ऑफ-द-बुक बेचा गया।

कांग्रेस को मध्य प्रदेश में लगा बड़ा झटका

मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुरैना से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे अजब सिंह कुशवाहा इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। सबलगढ़ के मामचौन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक कार्यक्रम में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। 2020 के उपचुनाव में वह पहली बार विधायक चुने गए थे और अब भाजपा में शामिल होकर नई पारी शुरू कर रहे हैं।

राजस्थान के जालोर-सिरोही में बसपा को झटका

राजस्थान के जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा प्रत्याशी लालसिंह धापनुर ने नामांकन वापस ले लिया है। लालसिंह ने कांग्रेस को साथ दिया है। लालसिंह अब कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को समर्थन देंगे। बता दें कि लालसिंह कांग्रेस से बागी होकर बसपा में आए थे और चुनाव टिकट लिया था।

संघमित्रा मौर्य लड़ सकती हैं चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, संघमित्रा मौर्य को भाजपा मैनपुरी से चुनाव लड़ा सकती है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कमेटी से संघमित्रा मौर्य की रिपोर्ट मांगी है। बदायूं से सांसद रह चुकी संघमित्रा का इस बार भाजपा टिकट काट दिया है, जिससे वे काफी दुखी हुईं। उनके आंसू भी छलक गए थे, लेकिन अब उन्हें भाजपा टिकट का तोहफा दे सकती है।

इंदौर के होटल में कारोबारी की लाश मिली

मध्य प्रदेश के इंदौर में होटल के कमरे में ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले की लाश मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की गई है। लसूदिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द किया है। इंदौर के सोमनाथ में जूनी चाल में रहने वाले सुरेश नामक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। सुरेश के परिवार में पत्नी और बेटा है। DSP इंदौर अभिनव विश्वकर्मा ने मामले की पुष्टि की।

हरियाणा में भाजपा को लगेगा झटका

हरियाणा में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह कल 12 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे पहले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, जो हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद थे।

केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका पर सुनवाई

अरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी याचिका पर जुर्माना लगना चाहिए। सस्ती लोकप्रियता के लिए याचिका दायर की गई है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने AAP के पूर्व विधायक संदीप कुमार की याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पब्लिक इंट्रेस्ट लिटिगेशन है। आपने आखिर किस कपैसिटी में याचिका दाखिल की है? पहले भी एक्टिंग चीफ जस्टिस द्वारा ऐसी याचिका खारिज की जा चुकी है। इसलिए इस मामले को सुनवाई के लिए उनके पास भेजना उचित होगा। इस याचिका पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गूगल मैप ने भटकाया रास्ता, सातताल जाते समय खाई की ओर पलटा वाहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.