ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वादउत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरीआज का राशिफल : 12 अगस्त 2026

 कालाढूंगी नैनीताल मार्ग के बीच प्रिया बैंड के समीप पलटा टेंपो ट्रैवलर

कालाढूंगी/ नैनीताल। कालाढूंगी -नैनीताल मार्ग पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। आज नैनीताल से कालाढूंगी की तरफ आ रहा टेंपो ट्रैवलर घटगढ़ से कुछ किलोमीटर नीचे प्रिया बैंड के समीप ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर ही पलट गया।

सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्रा ने बताया नैनीताल की ओर से कालाढूंगी की तरफ एक टेंपो ट्रैवलर जो की 22 लोगों को लेकर आ रहा था।

जो घटगढ़ से थोड़ा नीचे अचानक ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बाकी लोगों के मामूली चोटे आई जिन्हें कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्रा ने बताया टेंपो ट्रैवलर में सवार ग्रुप नोएडा का है।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और एंटी रैगिंग की शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.