मां नन्दादेवी मेला डोला भ्रमण / शोभा यात्रा दिनांक-05/09/2025 के दौरान नैनीताल शहर का यातायात प्लान

यह यातायात प्लान प्रातः 10.00 बजे से यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

नैनीताल।  कालाढुंगी से भवाली कैचीधाम जाने वाले ट्रैफिक को रुसी से रूसी-1 से रूसी-2 होते हुए बैण्ड नंबर-1 होते हुए भेजा जायेगा।

– भवाली से यू०पी०, दिल्ली, हरियाणा आदि जाने वाला ट्रैफिक, बैण्ड न० रुसी-2 से रुसी-1 होते हुए जायेगा।

– जब डोला मल्लीताल में खड़ी बाजार मोहनको में भ्रमण करेगा उस दौरान बारापत्थर से आने वाले ट्रैफिक को बारापत्थर तिराहा से डायवर्जन कर आलसेन्ट तिराहा से डांट की तरफ को भेजा जायेगा।

– जब डोला रिक्शास्टैण्ड मल्लीताल से घोडा स्टैण्ड होते हुए, मोहन को रोड की तरफ को जायेगा तब मन्नुमहारानी से आने वाले ट्रैफिक को चीनाबाबा से मैट्रोपोल होते हुए मस्जिद तिराहा से राजभवन तिराहा होते हए डांट को भेजा जायेगा।

इसी क्रम में रिक्शास्टैण्ड मल्लीताल से लोअर मालरोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को भी मस्जिद तिराहा मेट्रोपोल के रास्ते चीना बाबा की तरफ को भेजा जायेगा मस्जिद तिराहा से मेट्रोपोल होते हुए चीनाबाबा तक रोड टू-वे रहेगी।

– जब डोला घोडा स्टैण्ड से रिक्शास्टैण्ड होते हुए अपर माल रोड को जायेगा उस समय मोहन को की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को घोडा स्टैण्ड से डायवर्जन कर मस्जिद तिराहा से राजभवन रोड से डांट को भेजा जायेगा।

– जब डोला अपर माल रोड से डांट पर पहुंचेगा तब भवाली रोड से आने वाले ट्रैफिक को कुछ समय के लिए टूटा पहाड पर रोका जायेगा।

– जब डोला टोलटैक्स से तल्लीताल धर्मशाला वैष्णव मन्दिर की तरफ को आयेगा व वापस डांट से फांसी घदैरा को जायेगा उस समय हल्द्वानी से आने वाले ट्रैफिक को कुछ समय के लिए हनुमान गढ़ी पर रोका जायेगा।

– जब शोभा यात्रा डाट से वापस अपर माल रोड होते हुए रिक्शा स्टैंड पहुंचेगी तब लोअर माल रोड से आने वाले ट्रैफिक को रिक्शा स्टैंड पर तथा मोहनको से आने वाले ट्रैफिक को घोड़ास्टैंड पर कुछ देर के लिये रोका जायेगा।

– नैनीताल मे पार्किंग 70% भर जाने पर वाहनों को क्रमशः नारायण नगर एवं रुसी 2 पर पार्क करवाकर शटल सेवा के माध्यम से यात्रियों को नैनीताल पहुँचाया जायेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.