ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट  रहे उपस्थित

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल । जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नारायण सिंह जंतवाल और सरस्वती खेतवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इसके पश्चात जिला न्यायाधीश एवं संरक्षक प्रशांत जोशी ने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी सहित कार्यकारिणी सदस्य तारा आर्या, सरिता बिष्ट, प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार और मोहम्मद बिलाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं नैनीताल जिला बार संघ के आजीवन सदस्य हैं।

अधिवक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सांसद निधि से बार परिसर में कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथियों ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और अधिवक्ता हितों को सर्वोपरि रखेंगे। वहीं सचिव संजय सुयाल ने बताया कि सौ वर्ष से अधिक पुराने बार भवन के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी जाएगी तथा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए कार्यकक्ष उपलब्ध कराने के प्रयास तेज किए जाएंगे।

समारोह के अंत में अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक भोज की भी व्यवस्था की गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर AHTU नैनीताल की स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग, 6 स्पा सेंटरों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.