ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने खालसा इंटर कॉलेज में मतदान किया।

मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता में परिवर्तन की लहर है और मतदाता कांग्रेस के साथ है जो कि भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।

जनता पढ़ी-लिखी समझदार है, युवा कर्णधार हैं और उन्हें पता है वोट कहां करना है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।

और उन्होंने अपने बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य और पत्नी सहित मतदान किया, यशपाल आर्य ने कहा कि अब लोगों को समझाने और उन पर दबाव बनाने की जरूरत नहीं है।

लोगों को पता है कि वोट कहां करना है..कांग्रेस ही लोगों की असली उम्मीद है और इस बार जनता का मन कोरे भाषणों और मुद्दे रहित विषयों से हट चुका है।

भ्रष्टाचारी सरकार के नकेल कसने को लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और लोकतंत्र का यह बहुत सुखद अहसास है।

उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है और निश्चित तौर पर जनता के इस फैसले का वह स्वागत करने को तैयार हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : इको फ्रेंडली रूप में तैयार हो रहीं मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं, केले के पेड़, बांस, घास और प्राकृतिक रंगों का हो रहा इस्तेमाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.