हल्द्वानी। स्वराज आश्रम में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित महत्वपूर्ण पदों पर विराजे नेताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया ।
जिसमें प्रत्याशी प्रकाश जोशी सहित कई विधायक, पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव में भाजपा को रोकने और अपने प्रत्याशी का माहौल बनाने को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि उनको जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और जिस तरह का कार्यकाल सांसद का रहा है उससे लोग बेहद खफा हैं।
लिहाजा उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश में प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
नानकमत्ता के डेरा प्रमुख की हत्या के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के कानून व्यवस्था किस तरह के लचर है। बहरहाल अब कांग्रेस पूरे रंग में नजर आ रही है और भाजपा के खिलाफ पूरे सबूतों को लेकर जनता के बीच जाने की बात कह रही है।
फिलहाल यह तो वक्त बताएगा कि जनता का रुझान किस तरफ है लेकिन कांग्रेस के तेवर अब तल्ख नजर आ रहे हैं।





































