ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। पुलिस ने दुकान में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को चोरी की नकदी और दस्तावेजों सहित गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली हल्द्वानी में उपनल कर्मी नबी बक्स (धोबी) ने 22 जुलाई 2026 को तहरीर देकर बताया था कि 22 जुलाई की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया। आरोपी दुकान से एक बैग, जिसमें ₹10,000 नकद थे, तथा दीवार पर टंगी पेंट की जेब से ₹700 चोरी कर फरार हो गया। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 244/26 के तहत धारा 305(ए) एवं 331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान की।

शनिवार 25 जुलाई को पुलिस ने कैंसर अस्पताल हल्द्वानी के पास से आरोपी दिवाकर (19 वर्ष) निवासी मूल रूप से रम्पुरा काजियान, थाना नवाबगंज, जिला बरेली एवं वर्तमान निवासी जवाहरनगर, वनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड और चोरी की ₹7,600 नकदी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई है।

पुलिस के अनुसार घटना के खुलासे में हेड कांस्टेबल इसरार नबी और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी ने घटना का तुरंत लिया संज्ञान : कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, फिर की मारपीट; चार आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!