ब्रेकिंग न्यूज़

दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

युवक को एसटीएच के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया था।

जानकारी के मुताबिक शनिवार कि रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वेदांत और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोस्त ने वेदांत के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। बाकी युवक उसे एसटीएच लाए।

हालत गंभीर होने पर वेदांत को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है।

आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  124वें श्री नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, ‘मां नंदा-सुनंदा’ के जयकारों से गूंजा नैनीताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.