ब्रेकिंग न्यूज़

परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे मान रही है आत्महत्या

हल्द्वानी। भाखड़ा के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस खुदकुशी के मामले के तौर पर इसे देख रही है।

जानकारी के मुताबिक शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए 

युवक था नशे का आदि 

युवक की पहचान मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय दिनेश लटवाल के रूप में हुई 

बताया जा रहा था कि दिनेश लटवाल काफी समय से बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि वो नशे का आदि था। युवक बीते तीन महीने से परिवार से दूर दोस्तों के साथ रह रहा था। मंगलवार को उसने कई दोस्तों से पैसे मांगने के लिए फोन किया था। जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया था।

नीला पड़ा हुआ था युवक का मुंह

पुलिस को शव के पास ही एक कार भी मिली है। बताया जा रहा है कि युवक किसी और की कार लेकर गया था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक का मुंह नीला पड़ा हुआ था। अब तक मौत की वजह हत्या है या आत्महत्या इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें :  गुरु तेग बहादुर स्कूल में सात दिवसीय बेसिक स्काउट-गाइड प्रशिक्षण सम्पन्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.