वीकेंड यातायात प्लान दिनांक- 22 जून व 23 जून 2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी, जनपद- नैनीताल

शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिन्हें नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।

भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
यातायात के दबाव को देखते हुए आवश्यकतानुसार समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।

समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.