ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब उत्तराखंड सरकार ने भी सड़कों के नाम बदलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में अन्य शहरों समेत हल्द्वानी शहर की दो प्रमुख सड़कों के नाम परिवर्तन की घोषणा की गई है।

हल्द्वानी में नवाबी रोड का नाम बदलकर ‘अटल मार्ग’ कर दिया गया है, जबकि पंचक्की चौराहे से आईटीआई तक के मार्ग को अब ‘गुरु गोवलकर मार्ग’ के नाम से जाना जाएगा।

इस निर्णय के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। सरकार का निर्णय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह नाम परिवर्तन ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को सम्मान देने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से किया गया है।

‘अटल मार्ग’ का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को सम्मान देने के लिए किया गया है, वहीं ‘गुरु गोवलकर मार्ग’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक माधव सदाशिव गोवलकर के सम्मान में रखा गया है।

वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट ने मार्गो के नाम बदले जाने पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा है कि अब यह सभी मार्ग नए नाम से जाने जाएंगे ।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार का असर: नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!