ब्रेकिंग न्यूज़

महाशिवरात्रि पर श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में नहाने गए तीन छात्र डूबे, बिहार के दो छात्रों की मौत

महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गईंं। वहीं एक छात्र को सकुशल बचा लिया गया है। हादसे में मरने वाले दोनों युवक हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्र बताए जा रहे है।
अलकनंदा नदी ने डूबे दोनों छात्रों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए है। दोनों छात्र बिहार के मुजफ्फपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है। दोनों गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे। वहीं जिस छात्र को सकुशल बचाया गया है, वो बीफार्मा का स्टूडेंट है। स्टूडेंट का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक चार छात्र चौरास क्षेत्र में नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बताया जा रहा ​है कि महाशिवरात्रि पर आज दोपहर में एसडीआरएफ को नदी में नहाने के लिए गए तीन युवक के नदी में डूबने की सूचना दी।

एसडीआरफ, 40 पीएसी पौड़ी और कीर्तिनगर थाना पुलिस ने नदी में संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बारी-बारी से तीनों युवकों को नदी से निकाला गया। तीनों को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को तो मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक को डॉक्टर बचाने में कामयाब हो गए। वह युवक यूपी वाराणसी का बताया जा रहा है।

एसडीआरएफ ने बताया कि चौरास पुल के पास अलकनंदा नदी में तीन युवक तैरने के लिए नदी में उतरे थे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत बचा लिया गया।

शेष दो युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीएसी, जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया।

संयुक्त प्रयासों से दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी टीम द्वारा दोनों युवकों के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 42 स्कूलों के 5600 से अधिक विद्यार्थी देंगे ‘भारत को जानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.