ब्रेकिंग न्यूज़

नई  दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की। इसमें 17 राज्यों की 111 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

पांचवीं लिस्ट में बीजेपी ने बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत तथा टीवी धारावाहिक रामायम में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं।

वरुण गांधी का कटा टिकट

बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह तथा अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया है। साथ ही पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी तथा विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का भी टिकट काट दिया गया है।

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुल्तानपुर से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व सांसद नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट मिला है।

संबित पात्रा पुरी से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी की ओर से रविवार को जारी की गई पांचवीं सूची के अनुसार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर ओडिशा के पुरी से चुनाव लड़ेंगे। वीके सिंह की जगह पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग पर बीजेपी ने भरोसा जताया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव के बीच हल्द्वानी में बवाल, दो गुटों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.