ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

आज का दिन शनिवार है जो सूर्य पुत्र शनिदेव को समर्पित होता है इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। इसके साथ ही आज सावन का दूसरा दिन भी है। ऐसे में यह दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव का भी है।

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है। सावन का दूसरा दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा चलिए जानते है…

मेष-

आज का दिन मेष के राशि वालो को थोड़ा धैर्य व साहस बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय चल रहा है, तो उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़े। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए इनकम में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। लेकिन आपको अपने बिजनेस में आंख व कान खुले रखकर कामों को करना होगा। पारिवारिक रिश्तों को आप अहमियत दें, नहीं तो दूरी आने की संभावना है।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा होगा। मान प्रतिष्ठा में कमी आयेगीं खर्च बढ़ने से पैसों का इंतजाम करना होगा। धार्मिक कार्यो में लगन रहेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। संयम रखें।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। अतिथि रावणमन का योग है। संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान होगा।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। कार्य का चिन्तन तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारिक सौदेबाजी में सावधानी रखें। कुटुम्बियों के कार्यो को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, योजनाओं में बदलाव करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं ।दुविधा से हटकर कार्य करें। पॅूजी लगाने में सावधानी रखें। मांगलिक कार्य बनेंगा। संयम रखें।

तुला-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले से नुकसान होगा। स्वयं से कोई भूल होगी। वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। सुख सुविधा के सामानों पर बड़े खर्च की संभावना है। दौड़धूप में सफलता मिलेगी। सुख सुविधा एवं आनन्द की अनुभूति होगी। कुछ कार्यो में परेशानी आ सकती है।

धनु-

आज का दिन आपके लिए मिला- जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। प्रापर्टी संबंधी विवादों के समाधान से राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यो में विलंब होगा। सुख शांति में कमी होगी। कम लाभ में भी संतोष बना रहेगा।

मकर-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कारोबार में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी बड़े निवेश को थोड़ा सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ –

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपको बड़े बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरी तरह निभाने की कोशिश करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

यह भी पढ़ें :  संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत विभाग में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

You missed

error: Content is protected !!