मेष 

कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कमजोर पड़ेंगे। आपके सभी रुके काम आसानी से बन जायेंगे। घर के लोग आपको काफी सम्मान देंगे। दोस्तों का साथ मिलने से प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। पुराने मतभेदों को दूर करने के लिये आज का दिन अच्छा है।

वृषभ
जॉब में थोड़ी बहुत परेशानियाँ रहेंगी, लेकिन धीरे-धीरे उन पर नियन्त्रण प्राप्त कर लेंगे। परिवार के सदस्यों की सेहत की चिन्ता रहेगी।बिजनेस पार्टनर्स के प्रति मन में अविश्वास जड़े जमा सकता है। वित्तीय लेन-देन को लेकर सावधान रहना चाहिये।

मिथुन
परिजन बहुत प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं और प्रबन्धन को जबरदस्त सफलता मिलती हुयी दिख रही है। विवादित मामलों का मध्यस्थता से हल निकल सकता है। मित्र प्रोत्साहित करेंगे। धन लाभ होने की संभावना है।

कर्क
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आर्थिक लाभ होगा।बच्चों की बड़ी समस्या का समाधान मिलने की सम्भावना है। आय के नये विकल्प ढूंढ सकते हैं। परिवार के लिये अलग से समय निकालेंगे, जिससे परिजन बहुत प्रसन्न रहेंगे।

सिंह
धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं।सन्तान की उन्नति से मन में सन्तोष रहेगा। अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

कन्या
लोग आपको धोखा देकर अपने स्वार्थ के काम निकलवाने का प्रयास करेंगे।अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र बने रहें। बच्चों के जिद्दी रवैये के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपके सहयोगी पीठ पीछे बुराई कर सकते हैं।

तुला
उच्च शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपनी महत्वाकान्क्षाओं को पूर्ण करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। यात्रा काफी मंगलमय रहेगी। तनाव की स्थिति दूर होगी।

वृश्चिक
नयी जॉब में मिलने की अच्छी सम्भावना है। आप विवादों से दूर शान्तिपूर्वक अपना काम करने की कोशिश करें। नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं तो दिन अनुकूल है। बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

धनु
जीवनसाथी के साथ मैत्री और आपसी सामन्जस्य भाव बढ़ेगा।आपको लाभ प्राप्त होगा। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। पिछले दिनों से चला आ रहा तनाव कम होगा। रुका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है।

मकर
मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। कारोबार में इच्छित लाभ न मिलने से थोड़े निराश हो सकते हैं। शंकालु स्वभाव के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। अपनी योजनाओं को लेर जल्दबाज़ी न करें।

कुंभ
बच्चों के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। प्रेमीजन के साथ रोमान्टिक दिन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपके घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन उसका परिणाम सार्थक रहेगा।

मीन
एलर्जी और खाँसी की समस्या होने की आशंका है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी मित्र की वजह से आपको लाभ होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.