ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

मेष

आज घर की साज-सजावट में आप काफी ध्यान देंगे। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

वृष

आज जीवनसाथी के साथ चर्चा करने से काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। बेवजह की बातों को तूल देने से बचें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आपका नुकसान पहुंचाने को लेकर तत्पर रहेगा।

मिथुन

आज प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम के समय आप मनोरञ्जन में बितायेंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमंत्रण दे सकती है।

कर्क

आज नवीन कार्य योजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिए। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिए।

सिंह

आज आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। धन को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए काफी बेहतरीन है।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में आलस्य का अनुभव करेंगे। नई विधा सीखने के लिए तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दिन भर की थकान दूर होगी। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में अपने संसाधनों का सार्थक सदुपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक

आज अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक पक्ष को समझे और उसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। बिना मांगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है।

धनु

आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का पूरा ध्यान रखेंगे। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।

मकर

आज जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। आपके काम में स्थिरता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ दूर होंगी। अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्म सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे।

कुंभ

आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

मीन

आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवहारिक बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.