ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामदऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्ताररामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरूनैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

मेष 

आज प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। आप भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। बुद्धिजीवी लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। शाम के समय आपको धन लाभ भी हो सकता है। दिन ठीक रहेगा।

वृष

आज क्रोध में आकर किसी से बात न करें। शाम के समय आप कई समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। आपको बहुत से अनुत्तरित प्रश्नों का उत्तर मिल जाएगा। दिन की शुरुआत ज्यादा ठीक नहीं रहेगी, किंतु आप समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने में सफल होंगे।

मिथुन

आज यात्रा का विचार बना सकते हैं। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। विवाह संबंधी विषयों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। आंखों में जलन और दर्द की शिकायत होने की आशंका है। बिजली के यंत्रों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

कर्क

आज कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। आपसे पड़ोसी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और आपसे वार्तालाप करना चाहेंगे।

सिंह

आज काम का दबाव आपके ऊपर देखने को मिल सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आप अपने उत्पाद की बहुत अच्छी ब्रान्डिंग कर सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में आप काफी रुचि ले सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में आपको व्यस्त नहीं होना चाहिए।

कन्या

आज आप कुछ पुराने मामलों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। घर का समस्याओं को बाहर के लोगों से व्यक्त न करें। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति मिल सकती है।

तुला

आज आप नई जॉब के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें अचानक ही सफलता मिल सकती है। आप अपनी अभियोग्यता को बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। कुछ गुप्त बातों को जानने में लगे रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक

आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। कारोबार में सहयोगियों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। हालांकि आप अपनी गलती सुधार भी लेंगे और स्थितियां अपने पक्ष में भी कर सकते हैं।

धनु

आज दिन की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर दिखेंगे। आप अपनी संकल्प शक्ति के बूते कई लोगों के अपने अनुकूल काम भी करवा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में वर्चस्व बढ़ेगा।

मकर

आज वैवाहिक जीवन में सामंजस्य अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू न करें। बिना मन के किए गए कार्य गड़बड़ हो सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शाम के समय बीमार लोग स्वस्थ महसूस कर सकते हैं।

कुंभ

आज ऐसे विषयों पर चर्चा न करें जिन पर झगड़ा होने की संभावना हो। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि किसी मीटिंग आदि का आयोजन कर रहे हैं तो उसे दिन के दूसरे प्रहर से पहले कर लें।

मीन

आज कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। यदि आप निवेशक हैं तो आपको उत्तम धन लाभ हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें :  चित्रशिला धाम के शनि मंदिर को लेकर विवाद गहराया, पहाड़ी आर्मी ने लगाए अतिक्रमण और अनैतिक गतिविधियों के आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.