ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में 23 वर्षीय होनहार छात्रा रिया कुमारी थापा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें रिया ने अपने माता-पिता के प्रति प्रेम व्यक्त करते हुए लिखा है, “आई लव यू मम्मी-पापा” और “इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।”

रिया कुमारी थापा पढ़ाई में बेहद मेधावी थी। उसने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र में टॉप किया था। रिया देहरादून के आईएसबीटी के निकट स्थित राममोहन राय इंटर कॉलेज की छात्रा रही थी और वर्तमान में एक प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी परीक्षा फीस और किताबों का खर्च भी स्वयं उठाती थी।

जानकारी के अनुसार, रिया दो बार प्रवेश परीक्षा दे चुकी थी। इस वर्ष हुई परीक्षा को लेकर वह काफी आश्वस्त थी और उसने अपने परिवार से कहा था कि उसका पेपर अच्छा गया है। हालांकि परीक्षा रद्द होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने से वह काफी निराश हो गई थी।

मंगलवार सुबह जब रिया के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो उसकी मां ने पिता को बुलाया। दरवाजा खोलने पर रिया कमरे में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मौके से बरामद सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने रिया को एक प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रा बताते हुए कहा कि उसकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.