ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

हल्द्वानी और आसपास के इलाके में सुबह से मूसलाधार बरसात, मौके पर डटे रहे अधिकारी

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी।  मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था उसी के अनुरूप सुबह से ही लगातार हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई।

बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई।

बरसात होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए।

रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा, हाइडल गेट व जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया।

इस दौरान लगातार हो रही बरसात की वजह से जगह-जगह पानी ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है।

प्रशासन द्वारा लगातार नदी और नहर के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है।

उधर गौला, नंधौर नदी का भी जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसे प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें :  चोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

You missed

error: Content is protected !!