ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग में रुसी बायपास मोड़ पर यूपी के पर्यटकों की कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दोनो स्कूटी सवार  युवक घायल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर के निकटवर्ती रूसी बायपास क्षेत्र में यूपी से घूमने आए पर्यटकों ने अनियंत्रित होकर एक स्कूटी को टक्कर मार दी जिसमे स्वर दो युवक घायल हो गए।

पुलिस जानकारी के अनुसार यूपी के ग्रेटर नोएडा से कुछ पर्यटक अपनी कार संख्या यूपी 16 डीवी 9001 टाटा नेक्सन से केंची धाम दर्शन को जा रहे थे।

इस बीच रुसी बायपास मोड़ पर हल्द्वानी को जा रही स्कूटी संख्या यूके 04 Al 2691 एंटर्क स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार बागेश्वर निवासी कैलाश और राजेश परगाई गिर कर घायल हो गए।नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग में पर्यटकों की गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, दोनो युवक घायल

सूचना पर मौके पर पहुचे चीता पुलिस हेड कांस्टेबल शिवराज राणा ने दोनों युवकों को को उपचार के बीड़ी पांडे अस्पताल पहुचाया।

टक्कर से एक युवक का दांत आंशिक रूप से टूट गया।वही डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है।

इस बीच दोनों पक्षो के बीच स्कूटी बनाने को लेकर समझौता हो गया है।

 दोनो युवक बागेश्वर के रहने वाले हैं…दोनो पक्षों में स्कूटी बनाने को लेकर समझौते की बात चल रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : तल्ला रामगढ़ और झूतियां में क्षेत्रवासियों से मिले हरीश पनेरु, समस्याओं और विकास कार्यों पर किया संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.