उत्तराखंड में हादसे दिनों-दिन बढ़ रहे है।आए दिन लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं, इसके बावजूद भी सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है।

वहीं ताजा सड़क हादसा विकासनगर- चकराता तहसील के बुधेर मोटर मार्ग घटित हुआ है. जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।

उत्तराखंड के देहरादून जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. शनिवार सुबह चकराता के लेवरा गांव से चार लोग अल्टो कार में सवार होकर बुधेर मोटर मार्ग पर बुधेर की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक बुधेर मार्ग पर द्वार डांडा के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

आसपास के लोगों ने कार दुर्घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों, प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से चकराता के सरकारी अस्पताल भेजा. वहीं हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल सख्त, लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.