उत्तराखंड में अवैध रूप से निवास कर रहे 5 बाग्लादेशी नागरिको को किया  गया गिरफ्तार,7 बांग्लादेशी नागरिकों को भेजा जेल 

देहरादून। उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ढोंगियों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस और खुफिया विभाग,एसओजी की संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार को देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज जनपद देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम की ओर से चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस दरम्यान पूजा विहार चन्द्रबनी क्षेत्र से 02 संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने और तलाशी लेने पर दोनों महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया।

दोनों महिलाओं की ओर से अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल बार्डर से भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना स्वीकार किया गया।

दोनों महिलाओं के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया, जिसके आधार पर दोनों अवैध बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट करने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आपेरशन कालनेमि के अन्तर्गत एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में भी देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे 5 बाग्लादेशी नागरिको को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया गया और 7 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उनको डिपोर्ट किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर कल से पूर्व IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी करेंगे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.