ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

हल्द्वानी। बाजार क्षेत्र के सदर बाजार चौराहा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एक ठेले वाले और ग्राहक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और हाथापाई में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

हालांकि, फिलहाल मंगल पड़ाव पुलिस को इस मामले की कोई सूचना नहीं दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बाजार क्षेत्र में ठेले वालों और व्यापारियों के बीच झगड़े हो चुके हैं।

एक बार फिर से ऐसी घटना सामने आने के बाद बाजार क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें :  होटल में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ कर मचाया उत्पात, तीन युवक गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!