ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में मल्लीताल कोतवाली में दो पहिया टैक्सी चालकों ने किया हंगामा

कोतवाल पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप,भाजपा नेता के पहुंचने पर हुआ मामला शांत

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में कोतवाल द्वारा दो पहिया टैक्सी चालकों के नो पार्किंग जोन में पार्क की गई मोटरसाइकिलों के चालान काटे जाने व बाइक के हैंडल लॉक तोड़े जाने के आरोपों को लेकर दो पहिया टैक्सी चालकों ने कोतवाली में हंगामा किया।नैनीताल : मल्लीताल कोतवाली में दो पहिया टैक्सी चालकों ने किया हंगामा, कोतवाल पर थप्पड़ मारने का लगाया

कोतवाली में टैक्सी चालक ने मल्लीताल के कोतवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनकी गाड़ी नो पार्किंग जोन में खड़ी थी तो सीधे चालान करते या सीज करते, उन्होंने वहान का हैंडल लॉक तोड़ने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।नैनीताल : मल्लीताल कोतवाली में दो पहिया टैक्सी चालकों ने किया हंगामा, कोतवाल पर थप्पड़ मारने का लगाया

इस दौरान दो पहिया टैक्सी चालकों की कोतवाली में भीड़ लग गई। कोतवाल और टैक्सी चालकों में काफी गर्मा गर्मी हुई।नैनीताल : मल्लीताल कोतवाली में दो पहिया टैक्सी चालकों ने किया हंगामा, कोतवाल पर थप्पड़ मारने का लगाया

इसके बाद टैक्सी चालकों के समर्थन में भाजपा नेता मनोज जोशी, विवेक वर्मा, मनोज कुमार, पूर्व सभासद सागर आर्य कोतवाली पहुंचे जहां पर टैक्सी चालकों को समझा बुझाकर भेज दिया। तब मामला शांत हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  काठगोदाम से नैनीताल और कैंची धाम तक रोपवे परियोजना को मिलेगी गति, ज्योलीकोट बनेगा जंक्शन स्टेशन 14.9 किमी लंबे रोपवे में प्रस्तावित होंगे पांच स्टेशन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.