ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा और लंबी सेवा का सम्मान करते हुए जनपद नैनीताल में तैनात दो अनुभवी अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर कार्यरत रहे उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट को पुलिस उपाधीक्षक (Dy. SP) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा एक गरिमामयी ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर ‘UPS’ बैच लगाकर उन्हें नए पद की जिम्मेदारी सौंपी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल के दौरान उनके अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की।

दोनों अधिकारियों ने वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक के रूप में पुलिस सेवा शुरू की थी।

उमेश कुमार मलिक ने देहरादून, पीटीसी मुरादाबाद, नैनीताल, उधम सिंह नगर, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी हल्द्वानी, चंपावत समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सेवाएं दीं और वर्ष 2016 में निरीक्षक बने थे।

वहीं वेद प्रकाश भट्ट ने पीएसी, एसडीआरएफ, उधम सिंह नगर और नैनीताल में उत्कृष्ट कार्य किया और वर्ष 2015 में दलनायक पद पर पदोन्नति प्राप्त की थी।

कार्यक्रम में एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी।

समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे समेत अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पहाड़ में आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, दराती से हमला कर वृद्धा की हत्या; आरोपी फरार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.