उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से लोअर पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। साथ ही इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है।

इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले अप्लाई कर दें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 113 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-नायब तहसीलदार के लिए 36 पद

  • उप कारापाल के लिए 14 पद
  • पूर्ति निरीक्षक के लिए 36 पद
  • विपणन निरीक्षक के लिए 6 पद
  • आबकारी निरीक्षक के लिए 5 पद
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी के लिए 5 पद
  • खांडसारी निरीक्षक के लिए 3 पद
  • ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के लिए 2 पद
  • गन्ना विकास निरीक्षक के लिए 6 पद

क्या है अप्लाई करने की योग्यता?

नायब तहसीलदार, उप कारापाल , पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खांडसारी निरीक्षक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक के पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कृषि में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जो, कृषि विज्ञान में पीजी उपाधि रखता हो अन्य बातों के समान होंने पर समूह एक- सामान्य और समूह दो सामान्य के पदों पर सीधी भर्ती के मामले में अधिमान दिया जायेगा।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा मिनिमम 21 वर्ष और मेक्सिमम 42 वर्ष निर्धारित है।

संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 12 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.