ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरारहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल
खबर शेयर करे -

ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास जेसीबी लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

देवप्रयाग। ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास जेसीबी लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के निकट जेसीबी मशीन ला रहा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।

देवप्रयाग थाना इंस्पेक्टर देवराज शर्मा ने बताया ट्रेलर वाहन जेसीबी मशीन को लेकर ऋषिकेश से गौचर के लिए चला था।
बछेलीखाल के निकट धौल धार में ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसमें ट्रेलर चालक बृजपाल पुत्र बलवंत सिंह रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल छिटककर बाहर गिरने से जान बच गई।

दुर्घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी बछेलीखाल रविंद्र डोभाल व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची।
चालक बलवंत सिंह ने बताया कि ट्रेलर में जेसीबी ऑपरेटर भी सवार था।

जिसके बाद जेसीबी ऑपरेटर की रात में तलाशी की गई, मगर वह नहीं मिल पाया । शुक्रवार सुबह उसकी दोबारा खोज की गयी जिसमें आपरेटर का शव यहां गहरी खाई से मिला।

मृतक की पहचान मनोज निवासी लोहाघाट चंपावत के रूप में की गई। पुलिस द्वारा शव को गहरी खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश भेजा गया।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ के बोहराकोट में 11 केवी लाइन बिछाने को लेकर बवाल, हरे-भरे बांज के पेड़ काटने और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!