ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

वैली ब्रिज का ट्रायल पूरा, 18 से चलेंगे वाहन 

हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग ने चकलुवा में तय समय पर वैली ब्रिज बनाकर लोगों को बड़ी राहत दी है। बीती 31 जुलाई को निहाल नदी पर पुलिया पूरी तरह से बह गई थी और आवागमन ठप हो गया था।

निहाल नदी पर वैली ब्रिज बनाने की घोषणा लोनिवि हल्द्वानी ईई अशोक कुमार ने 31 जुलाई को की थी और साथ ही कहा था।

वैली ब्रिज को 15 अगस्त तक बना दिया जाएगा। इधर इस दौरान हल्द्वानी से देहरादून राज्य मार्ग पर परिवहन बाधित हो गया।

वाहनों को चकलुवा पुलिया के पास से एक गांव से भेजा जा रहा था शुक्रवार को लोनिवि ने वैली ब्रिज को पूरी तरह से बना दिया और एक भारी ट्रक और एक रोलर को वैली ब्रिज के ऊपर से गुजार कर इसका सफल परीक्षण पूरा कर लिया।

लोनिवि अब पुल का रंगो रोगन करेगी और रविवार को पूर्वान्ह में 11 बजे से आवागमन पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।

जेई गणेश रौतेला ने बताया कि शुक्रवार को वैली ब्रिज का ट्रायल किया गया। ब्रिज में 54.4 टन का लोड डाला गया।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला ओखलकांडा के युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

You missed

error: Content is protected !!