हल्द्वानी। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु दीपक मेवाड़ी भूपाल नयाल नारायण सिंह बरगली करन बोरा के संयुक्त नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन बी एस एन कार्यालय पर आयोजित किया गया।

जिसमें ओखलाकांडा विकासखंड में ध्वस्त संचार व्यवस्था को लेकर आन्दोलन किया गया ।

आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग में तालाबंदी करने धोषणा के कारण कोतवाली पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ।

लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में खराब संचार व्यवस्था के कारण आन्दोलनकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

हरीश पनेरु के हस्तक्षेप से कुछ बड़ा होने टल गया तधा जिला दूरसंचार महाप्रबंधक ने लिखित समझौता होने पर सहमति जताई ।

जिसमें विंदु वार चर्चा संचार व्यवस्था ठीक करने का लिखित समझौता लागू करने पर चर्चा ओखलाकांडा विकासखंड से ओ एफ सी केबिल बिछाकर टेंडर प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू करने के लिए क्षेत्रीय सांसद  अजय भट्ट से फोन पर हरीश पनेरु ने बात कर सहयोग करने का अनुरोध किया।

जिस पर भट्ट  ने तत्काल प्रभाव महाप्रबंधक संजय प्रसाद को निर्देश दिया कि शीघ्र चार दिन बाद बैठक कर हल निकालने का आश्वासन दिया ।

गौनियारो डोबा मीडार अघोडा डूंगरी पदमपुर सुवाकोटपोखरी अमजड डाल कन्या पतलोट हरीश ताल ककोड़ पटरानी कोनता लूगड में दूरसंचार विभाग ठप्प खत्म हो गया है।

पनेरु अधिकारीयों को चेतावनी दी है कि या तो वह अपने टावर हटा लें या ठीक करेंगे ।

समझौता पर पुरे क्षेत्र के टावरों पर बी एस एन एल की टीम जायेगी जिससे दीपक मेवाड़ी की टीम भी लगातार साथ में शामिल रहेंगी ।

पनेरु ने क्षेत्रीय सांसद  अजय भट्ट का समस्याओं संज्ञान लेने के आभार व्यक्त किया लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर तय समय पर निराकरण नहीं हुआ तो उनके आवास पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

आज के प्रदर्शन में विपन पनेरू, खिमेश पनेरु, चंदन पनेरू , ईश्वर आर्या, बबलू आर्या, कमल परगांई, पंकज परगांई, अजल मेवाड़ी , उमेश रुवाली, नैतिक सुयाल, गूडडू गौनिया आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं द्वार महोत्सव में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति ने मोहा मन, मुख्यमंत्री धामी ने की सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.