ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। सौहार्द जनसेवा समिति द्वारा आज हल्द्वानी शहर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया जी द्वारा बताया गया कि पहले नगर निगम और सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमति ली गई पश्चात कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड , नवाबी रोड ,ऊंचा पुल रोड, में जागरूकता अभियान चलाया गया।

कल पुनः मतदाता जागरूकता अभियान प्रातः साढ़े दस बजे लाल डांठ चौराहे से प्रारम्भ किया जायेगा…मुखानी चौराहा, नैनीताल रोड चौफुला चौराहा से होते हुए कमलूवागांजा क्षेत्र तक किया जायेगा..

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विद्या महतोलिया.. सचिव ममता भट्ट ,संयुक्त सचिव शशि जोशी उप सचिव कविता तिवारी,पदाधिकारी विद्या जोशी, फोटोग्राफर योगिता बनौला,ईश्वरदत्तभट्ट ,मोहन चंद जोशी, आदि सभी लोगों की भागीदारी रही।

स्लोगन 

       “सोच समझ कर वोट करें। 

        जो दागी हो उसे वोट ना करें।।”

         ” अपना अमूल्य वोट देकर।

           बने देश के भविष्य मेकर”।।

         ” मतदान करने अवश्य जाएं

          अपने होने का एहसास कराए “

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.