ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। डीएम नैनीताल / जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज लोकसभा निर्वाचन के लिये बनाये गये कंट्रोल रूम और MCMC का निरीक्षण किया और सभी नोडल अफसरों की बैठक ली, जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन के सभी कार्यों को समय से सम्पादित करने के निर्देश दिये, लोक सभा सामान्य निर्वाचन को शांति पूर्वक, पारदर्शिता एवं निष्पक्ष सम्पन्न  कराने हेतु जिले में निर्वाचन कन्ट्रोल रूम और MCMC की स्थापना एमबीपीजी कालेज में की गयी है।

निर्वाचन के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कन्ट्रोल रूम से सूचनायें प्राप्त कर सकते हैं। कन्ट्रोल रूम और एमसीएमसी कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा जिसके संचालन के लिये 24 घंटे कार्मिको की तैनाती कर दी गई है।

आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को लेकर भी जिला निर्वाचन अधिकारी सख्त दिंखी, उन्होंने कहा कि आचार संहिता की उल्लंघन को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसको देखते हुए पोस्टर्स बैनर और प्रचार सामग्री को उतारने का काम लगातार किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.